प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- कुंडा कोतवाली के ककरहा सुजौली गांव निवासी 70 वर्षीय सन्त राम यादव वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दिलेगंज गांव निवासी मुन्नालाल का 24 वर्षीय बेटा रिन्कू सरोज बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। अघोरी बाजार लरु गांव निवासी श्याम शंकर यादव का 30 वर्षीय बेटा राहुल यादव बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। गयासपुर गांव निवासी रवि की आठ वर्षीय बेटी मानसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐंधा हीरागंज गांव निवासी ओम प्रकाश सरोज का 27 वर्षीय बेटा पिन्टू सरोज बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी नरेश का 42 वर्षीय बेटा रवि बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। बाबूगंज डेरवा गांव निवासी जावेद अख्तर का 18 वर्षीय बेटा...