मिर्जापुर, फरवरी 9 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में नवजात समेत छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी 40 वर्षीय सुशील गांव की महिला 44 वर्षीय गीता देवी को साथ लेकर बाइक से जा रहे थे। करौंदा गांव से कुछ दूर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। बाइक से गिरकर दोनों जख्मी हो गए। दूसरी घटना में दरवान गांव निवासी 22 वर्षीय संतोष ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए। तीसरी घटना में सोनभद्र जिले के शाहगंज निवासी 27 वर्षीय अभिषेक वर्मा, 20 वर्षीय रोहित, तीन वर्षीय अंश के साथ एक बाइक पर सवार होकर राजगढ़ बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.