दरभंगा, मई 15 -- दरभंगा/अलीनगर, हिटी। बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलोआम शैलो पुल के पास गत बुधवार की देर रात टेंपो व स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन सवार जख्मी हो गए। मृत चालक की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरौल निवासी स्व. मिश्रीलाल महतो के पुत्र श्याम महतो (52) के तौर पर हुई है। वहीं दूसरा मृतक इंद्रकांत महतो का पुत्र राजन कुमार (17) बताया जाता है। तीन घायलों का इलाज बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक चालक के छोटे पुत्र मुकेश कुमार महतो ने बताया कि हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ है। यह भी पढ़ें- दो लोगों की मौत से गरौल गांव में पसरा मातमहादसे की वजह उन्होंने बताया कि टेंपो में पांच सवार लोग रमौली से गढ़वाल बारात गए थे। बारात से लौटने के क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टेंपो मे...