सड़क हादसे में दंपती समेत सात लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- कुंडा, संवाददाता। कानपुर देहात निवासी राम आसरे का 33 वर्षीय बेटा देवेन्द्र सिंह सरस्वती शिशु मंदिर लरु कुंडा में शिक्षक हैं। मनगढ़ में किराए के कमरे में रहते हैं। शनिवार शाम वह कुंडा से मनगढ़ जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी रोशन लाल सरोज शनिवार शाम अपनी पत्नी सुमन और चार वर्षीय बेटी काव्या के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह बेंती कोठी के सामने से गुजरा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और सभी लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के बदलावन का पुरवा बरई गांव निवासी ज्ञानचंद्र गौतम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। चौंसा गांव निवासी निखिल यादव बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। हथिगवां के बेती गांव निवासी नरेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.