सड़क हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी राम औतार का 48 वर्षीय बेटा राधेश्याम अपनी 45 वर्षीय पत्नी विमला गुप्ता के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही हाइवे पर पहुंचा अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बकोल गांव निवासी राजेश गुप्ता की 82 वर्षीय पत्नी रुमा गुप्ता अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। अन्य हादसों में नगर पंचायत कुंडा के अनखोरिया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय चन्द्रेश पटेल, विक्रमपुर तिलौरी गांव निवासी विजय कुमार का छह वर्षीय मासूम बेटा गोलू घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी राधेश्याम गुप्ता और उसकी पत्नी विमला गुप्ता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.