खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से गुरुवार को जिले के गोगरी प्रखंड का मलिया गांव दहल गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की सुबह सीआईएसएफ दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों इसी गांव के रहने वाले थे। घटना में गांव के एक टेंपो चालक की भी जान चली गई। परिजनों की चीत्कार से माहौल दिनभर गमगीन रहा। वही अंतिम दर्शन के लिए शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से गांव के हर कोई खासा स्तब्ध थे। मृतक जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बड़ी मलिया गांव निवासी दayanंद चौरसिया का सीआईएसएफ में कार्यरत पुत्र 49 वर्षीय विपीन कुमार, पुत्रवधू 32 वर्षीया दीपमाला चौरसिया व टेंपो चालक दीना मुनि का 39 वर्षीय पुत्र कलेश मुनि बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, सीआईएसएफ जवान...