मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- बुढ़ाना। गांव गढ़ी सखावतपुर में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया है। गांव गढ़ी सखावतपुर में साइकिल व बाइक भिड़ंत हो गई। जिसमें साइकिल सवार वृद्ध सहीद पुत्र निजामुद्दीन निवासी गांव गढ़ी सखावतपुर व बाइक सवार शोयब तथा अवनी पुत्र शनव्वर निवासी गांव सोंटा रसूलपुर जिला शामली घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.