साहिबगंज, जून 23 -- बरहड़वा। बरहड़वा-फरक्का मुख्य पथ (एनएच-80) पर बरारी गांव के पास सोमवार की शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा। यह भी पढ़ें- झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर में मां-बेटा और बेटी की मौतहादसे के परिणाम इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई । इस मार्ग पर घंटों आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। उधर, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एसआई अनिल कुमार, एएसआई रंजय कुमार, राजनाथ साह मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम हटा। उसके बाद इस मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अ...