सड़क हादसे में डीसीएम के चालक की मौत
गाजीपुर, जून 1 -- मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 303 किमी पर सुबह कासिमाबाद थाना के मोइद्दीनपुर गांव के पास बिहार के तरफ से सामान लोड कर आ रही डीसीएम सामने जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गयी। जिससे डीसीएम चालक 35 वर्षीय आयुष कुमार निवासी नगला मुन्नी रहीम थाना इटावा की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची कासिमाबाद थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि डीसीएम चालक को नींद आने के वजह से गाड़ी सामने जा रहे वाहन में पीछे से टकरा गई । यह भी पढ़ें- पीछे से वाहन में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.