खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक व पिकअप उपचालक की मौत हो गई। वही पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृत ट्रक चालक समस्तीपुर जिले के चपड़ा दमड़ी गांव निवासी अनिल कुमार राय बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा गांव के पास एनएच 31 पर एक अनियंत्रित ट्रक और पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसके उपचालक (खलासी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना उस वक्त हुई जब दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में गोगरी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.