दरभंगा, अप्रैल 15 -- कमतौल। कमतौल जोगियारा पथ स्थित लगनमा पुल के निकट जाले थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल हुए छह लोगों में शामिल मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी विकास ठाकुर के आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार ठाकुर की मौत बुधवार को इलाज के दौरान हो गई।घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां से अभिषेक व उसके माता पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया।परिजन सभी को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दो बाइक के बीच सीधी टक्कर में छह लोग घायल हादसे में अभिषेक के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दोनों फिलहाल कोमा में हैं। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.