सड़क हादसे में जनगणना कर्मी जख्मी, रेफर
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- खमरिया,संवाददाता। जनगणना के लिए शुक्रवार को घर से निकला कार्मिक दुर्घटना का शिकार होकर जख्मी हो गया। जिसे खमरिया सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से घायल जनगणना कार्मिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।खमरिया थाना क्षेत्र के चौंरा गांव निवासी 42 वर्षीय संजुल मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा की जनगणना में ड्यूटी लगी है। शुक्रवार को संजुल अपने जनगणना क्षेत्र जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे। रास्ते में समैसा गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में संजुल बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। परिजनों ने जख्मी संजुल को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से संजुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में जनगणना कर्मी जख्मी, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.