सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
मिर्जापुर, जून 9 -- जिगना। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की चंदौली जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 46 वर्षीय हरीशंकर दुबे उर्फ ललकू दुबे ट्रक चालक थे। बीती रात ग्यारह बजे वह ट्रक लेकर चंदौली के मधुपुर जा रहे थे। चंदौली के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से चंदौली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सुबह छह बजे हरीशंकर दुबे की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर डंपर चालक की मौत मृतक पांच भाइयों में बड़े थे। पति की मौत से पत्नी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। मृतक को 15 वर्षीय पुत्र अंश दुबे, 13 वर्षीया पुत्री अंशिका है। यह भी पढ़ें- कैमूर में सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.