उन्नाव, अप्रैल 7 -- बांगरमऊ, संवाददाता। एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। कोतवली क्षेत्र के आसत मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय बब्लू उर्फ आदित्य राठौर पुत्र कुंदन मोमोज की ठिलिया लगा कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की भांति 31 मार्च को भी वह गांव के सामने बांगरमऊ लखनऊ मार्ग पर ठिलिया लगाकर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सीएचसी लाए थे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक बताकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजनों ने उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर म...