मिर्जापुर, फरवरी 18 -- पटेहरा। सड़क हादसे में जख्मी महिला की मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। संतनगर थाना क्षेत्र के कलभुतवा चौराहे पर मंगलवार को स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए थे। स्कार्पियो चालक 25 वर्षीय इजहार अपनी बहन 24 वर्षीय साहिबा और 17 वर्षीय मजरूम खां के साथ प्रयागराज से घोरावल जा रहे थे। कलभूतवा चौराहे पर स्कार्पियो की टक्कर बाइक से हो गई थी। हादसे में स्कार्पियो सवार और बाइक सवार 35 वर्षीय राजेश कोल उनकी पत्नी 30 वर्षीय उर्मिला जख्मी हो गई थीं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उर्मिला की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया था। यहां उपचार के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.