मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में जख्मी दो युवकों की वाराणसी अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है। जिगना के चड़ेरु चौकठा गांव के पास रात में दुर्घटना हुई थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगाऊत गांव निवासी 37 वर्षीय राजाराम अपने साथी 35 वर्षीय अजीत बिंद के साथ चड़ेरु चौकठा गांव रिश्तेदारी में गए थे। रविवार की शाम सात बजे वापस घर लौट रहे थे। चड़ेरु चौकठा गांव के सामने रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर 20 फीट नीचे गिरने से जख्मी हो गए। वहीं घायलों को देखने के लिए रुके दूसरे बाइक सवार विंध्याचल के कलना गहरवार गांव निवासी 36 वर्षीय उमाशंकर बिंद को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। वह पठखौली गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.