उन्नाव, फरवरी 5 -- गंजमुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बुधवार शाम शव अंतिम संस्कार कर किया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अलौलापुर गांव का 23 वर्षीय दुबेश पुत्र राम खेलावन दिल्ली क्षेत्र में ड्राइवरी करता था।वाहन लेकर जाते समय 27 जनवरी को बुलंदशहर क्षेत्र में उसका वाहन दूसरे वाहन से टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे के समय जख्मी दुबेश का परिजन कानपुर में इलाज करवा रहे थे। यहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई तथा पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार शाम को तमाम ग्रामीणों के बीच क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दुबेश दो भाइयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.