मिर्जापुर, दिसम्बर 5 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद स्कूली बस की चपेट में आने से जख्मी अधेड़ की उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिगना थाना क्षेत्र के रसौली गाँव निवासी 55 वर्षीय धर्मराज बिंद पुत्र शिव दुलार बीते तीन नवंबर की शाम पांच बजे घर से जिगना की ओर जाने के लिए पाली चौराहे पर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान मांडा प्रयागराज की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कूली बस ने टक्कर मार दिया था। जिससे वें जख्मी हो गए थे। परिजनों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज अस्पताल भेज दिया था। यहां उपचार के दौरान 32 घंटे बाद बीती रात अधेड़ की मौत हो गई। मृत अधेड़ के पुत्र रामकिशुन उर्फ ननकऊ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.