औरंगाबाद, मार्च 5 -- हसपुरा थाना के पचरुखिया-देवहरा रोड में बिहटा गांव के मंदिर गेट पर दो बाइक की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घटना 3 मार्च की रात 8:30 बजे की है। घायल में भतन बिगहा के युगेश्वर राम के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार समेत अन्य उनके मित्र बताए जा रहे है। सभी घायलों को गोह अस्पताल में इलाज कराया गया। गंभीर रुप से सभी घायलों को रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दो बाइक से सभी देवहरा बाजार पचरुखिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहटा मंदिर गेट के पास रखे ईंट में एक बाइक टकराई। उसके बाद पीछे से दूसरी बाइक के चालक ने भी जोरदार टक्कर मारी। उसी जगह सभी घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए गोह भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पता चला कि पांच लोग घायल हुए हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.