रांची, मई 17 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर करकट चौंरा के निकट रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बेतलंगी गांव निवासी 45 वर्षीय एतवा उरांव, 35 वर्षीय सीताराम उरांव और बुद्धदेव उरांव सब्जी लेकर मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे में लगनेवाले साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान के पास एक पिकअप वाहन ने सब्जी लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में तीनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को रिम्स रेफर ...