बाराबंकी, अप्रैल 21 -- निन्दूरा, संवाददाता। विवाह समारोह में खाना बना कर बाइक से लौट रहे चाचा भतीजा की मौत हो गई। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर घायल हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना मंगलवार भोर करीब ढाई बजे घुंघटेर थाना क्षेत्र में छिलगंवा गांव के पास हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है तो गांव में मातम छाया है। दो बाइकों में हुई आमने सामने टक्कर: घुंघटेर थाना के पलिया गांव निवासी विमल कुमार (23) पुत्र छोटे लाल व इनका भतीजा सुनील कुमार (25) पुत्र राम सजीवन शादी विवाह में खाना बनाने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार दो बाइकें आमने सामने टकराईं, दो युवकों की मौत, दो घायल दोनों लखनऊ में कैटर्स का काम करके मंगलवार की भोर करीब ढाई बजे बाइक से घर लौट रहे थे। घुंघटेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.