बलिया, फरवरी 5 -- गड़वार (बलिया)। गड़वार-रतसर मार्ग पर थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी पर बुधवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। खेजुरी निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद अपने भतीजे 22 वर्षीय रोहित व 18 वर्षीय अमन के साथ बाइक से अपने भांजे के तिलक समारोह से सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव से लौट रहे थे। बड़सरी चट्टी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान रतसर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वीरेंद्र प्रसाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रोहित और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.