हरदोई, जनवरी 23 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम करेंठ मजरा अतरौली निवासी बाइक सवार चाचा और भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करेंठ निवासी 22 वर्षीय बाबी अर्कवंशी एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। बाबी शुक्रवार शाम को पारिवारिक चाचा गांव निवासी 20 वर्षीय विकास के साथ छिपुलिहा गांव गया था। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कोथावां अतरौली रोड पर शुक्रवार की शाम सात बजे कंधरामाऊ के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क किनारे खंती में जाकर गिरे। दोनों घायलों को गांव के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर घायल बाबी की मौत हो गई। घायल विकास को सीएचसी भरावन ले जाया गया। यहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में उसकी भी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.