सड़क हादसे में घायल हुए अधेड़ की मौत
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- भोपा । भोपा-जोली मार्ग पर शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में प्रसिद्ध समाज सेवी की मौत हो गई। जिससे परिवार सहित गांव में शोक छा गया रविवार को सुपुर्दे खाक किया गया। भारी संख्या में लोगों ने जनाजे में शिरकत की। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली तालाब निवासी 62 वर्षीय कामिल अपने रिश्तेदार के बेटे सुलेमान निवासी तेवड़ा को बाइक पर बैठाकर देर शाम भोपा में किसी कार्य से जा रहा था कि जोली भोपा मार्ग पर बड़े राजबाहे के पास खेत से सड़क पर जा रही भैंसा बोगी से अचानक उसकी टक्कर हो गई जिसमें कामिल गंभीर रूप से घायल हो गया।जबकि सुलेमान को भी चोट आई आनन फानन में कामिल को मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां दौराने उपचार उनकी मौत हो गयी। मोहम्मद कामिल की मौत से परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी पुलिस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.