अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल शिक्षक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दस दिन पहले बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड पर हादसा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कपिल विहार निवासी प्रदीप (41) पुत्र कुंवरपाल सिंह शिक्षक थे। परिजनों के अनुसार बीते 20 जनवरी को वह बाइक लेकर शहर से घर लौट रहे थे। जीटी रोड स्थित रमाडा होटल के पास लोडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.