भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास चार मार्च को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। वाराणसी में इलाज को भर्ती व्यक्ति की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। बताया जाता है कि होली के दिन पटेल नगर निवासी 40 वर्षीय अमित सिंह उर्फ भोले बाइक से कहीं जा रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही सामने आ रहे बाइक से भिड़कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। इलाज के लिए वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच शनिवार को घायल की मौत हो गई। अमित की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी खुशबू सिंह का बिलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.