औरैया, जनवरी 23 -- फफंूद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मृतक के पुत्र की तहरीर पर की गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम नुन्हा निवासी स्वर्गीय चंद्रप्रकाश पाल के पुत्र विवेक पाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता की फफंूद स्थित अछल्दा चौराहा के पास औरैया रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। बीते 16 जनवरी 2026 को उनके पिता अपने भाई राजेश कुमार के साथ ब्लॉक में किसी कार्य से गए थे। काम निपटाने के बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे दोनों ब्लॉक के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दिबियापुर की ओर से आ रही कार संख्या यूपी 77 एएक्यू 5234 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए चंद्रप्रक...