अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल हाथरस के राजमिस्त्री की बुधवार को मौत हो गई। तीन दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हाथरस जंक्शन के गांव भानपुर निवासी देवेश (21) पुत्र महेन्द्र सिंह राजमिस्त्री था। बीते सोमवार को वह बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में जलेसर रोड पर पहंुचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। बुधवार को उपचार के दौरान देवेश ने दम तोड़ दिया। दोपहर को परिजन शव को हाथरस लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.