औरैया, जनवरी 5 -- कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बल्लापुर निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय प्रभु दयाल की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। तहरीर के अनुसार 21 दिसंबर 2025 की शाम करीब सात बजे उनका पुत्र अरविंद कुमार अपने रिश्तेदार कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल संख्या यूपी 75 एस 5190 से कहीं जा रहा था। जैसे ही दोनों जानिशनगर रोड स्थित तिपहिया मंदिर के सामने पहुंचे, तभी अछल्दा की ओर से आ रहे एक फोर व्हीलर ऑटो संख्या यूपी 21 टी 5351 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए रॉन्ग साइड में आकर सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथ चल रहा कुलदीप बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.