लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला शांति नगर निवासी एक युवक करीब 13 पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। लखीमपुर से लखनऊ तक चले इलाज के बाद मंगलवार की देर शाम युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला शांतिनगर निवासी 27 वर्षीय उत्कर्ष श्रीवास्तव 13 जनवरी को शारदानगर किसी जरूरी काम से जा रहा था। बताते हैं कि उत्कर्ष सनवानी पुरवा के पास कार रोककर टायलेट के लिए कार का गेट खोलकर निकल रहा था। अचानक सामने से आ रहा एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां से 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.