सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत, साथी गंभीर
गोरखपुर, जून 25 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया। घायल साथी का गोरखपुर में इलाज चल रहा है। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीखुर्द के समीप बुधवार को दोपहर में लेन बदलते समय बाइक सवार पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चपेट में आ गए थे। बाइक सवार तरकुलहा मंदिर से लौट रहे थे। इस हादसे में थाना क्षेत्र के पथरहट निवासी रोशन सिंह (40) पुत्र विजय प्रकाश, सांडा निवासी राहुल सिंह (45) पुत्र सुरेंद्र प्रताप घायल हो गए। यह भी पढ़ें- गौरीबाजार में बाइक से टकराई स्कार्पियो, दो गंभीर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बाइक सवार दोनों घायलों को सीएचसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.