बगहा, जनवरी 3 -- बेतिया, एक संवाददाता। अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान शनिवार की सुबह हो गई। घायल युवक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र वार्ड 05 अमवामन, कोइरी टोला,सेवरिया निवासी देवनाथ यादव के पुत्र नितीश कुमार(18) के रूप मे हुई है। शनिवार को जीएमसीएच में नीतीश के मामा मझौलिया थाना क्षेेत्र के ही बखरिया निवासी विशाल कुमार ने बताया की नीतीश सगौली में एक कम्पनी मे डिलेवरी ब्यॉय का काम करता था। 31 दिसम्बर को काम खत्म कर रात्रि लगभग 10 बजे बाइक से घर आ रहा था।तभी बंगारा गुमटी ओवर ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से जा रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जीएमसीएच मे लाया गया। चिकित्सकों ने इलाज कर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी ले गए।जहा शनिवार को उसकी मौत ह...