दरभंगा, मई 9 -- संजय लाला,दरभंगा। अलीनगर थाना क्षेत्र के पकरी में गत छह मई को कार की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। उसका इलाज शहर के अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बेंता थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान पकरी निवासी उदित नारायण मिश्रा के पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा (26) के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि छह मई को ब्रह्मानंद एसएच 88 के किनारे टहल रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था। उसे पीएचसी ले जाया गया था। वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.