घाटशिला, अप्रैल 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास विगत मंगलवार की शाम हुई एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक विक्रम मुंडा (25 वर्ष) ने कटक में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद बुधवार को शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गुरुरसाई निवासी विक्रम मंगलवार को अपने साथी तारक मुंडा के साथ बाजार से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे ने न केवल एक पिता के इकलौते सहारे को छीन लिया, बल्कि एक 8 महीने के मासूम के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए उठ गया। अपनों को खोने के गम में डूबे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...