बिजनौर, फरवरी 24 -- सड़क हादसे में गम्भीर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला फतेहनगर निवासी शिवम सैनी 22 वर्ष पुत्र रामदयाल सैनी सोमवार की देर शाम गांव शहजादपुर से अपने घर वापस आ रहा था। गांव नूरपुर छिपरी के निकट एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर परिजन उसे उपचार के लिए नगर के ही एक निजी चिकित्सक के ले गए। जंहा से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह एक ब्रश फैक्ट्री में मेहनत-मजदूरी करता था। युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.