अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में घायल महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी प्रेम सिंह (50) पुत्र किशनलाल मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। देर रात इलाज के दौरान प्रेम सिंह ने दम तोड़ दिया। उधर बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव बिलोना रामपुर निवासी तारावती (35) पत्नी विजय बीते 20 जून को बाइक से पति के साथ बाजार जा रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल तारावती को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान तारावती ने दम तोड़ दिया।

हि...