प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के जसौली गांव निवासी शिव बालक प्रजापति की 50 वर्षीय पत्नी शिवपती 13 फरवरी को बेटे के साथ जाते समय हथिगवां के अहिबरनपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई थी। घायल शिवपती का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी सांस थम गई। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के बेटे शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- भूसा लाने जा रही महिला की बाइक के धक्के से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.