अलीगढ़, नवम्बर 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक भिड़त में घायल बुलंदशहर के युवक की मंगलवार को मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के गांव कटेरा निवासी नकुल मीणा (23) पुत्र त्रिलोक सिंह मजदूरी करता था। सोमवार की रात वह बाजार से बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में डीगी के पास सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान नकुल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.