हरदोई, मई 24 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के बूढ़ागांव निवासी एक बुजुर्ग हादसे में घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रविवार को बूढ़ागांव निवासी मनोहर अपने खेत की ओर जा रहे थे। भीठा तिराहा के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। चिंताजनक हालात में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...