सड़क हादसे में घायल बालिका की मौत
सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में बीते आठ जून को सड़क हादसे में घायल नौ वर्षीय समीक्षा की वाराणसी में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। वहीं घायल मां 29 वर्षीय वंदना त्रिपाठी पत्नी अवधेश त्रिपाठी का वाराणसी में इलाज चल रहा है। बता दें कि आठ जून की शाम को मां-बेटी स्कूटी पर सवार होकर राबर्ट्सगंज के पुसौली से बाजार के लिए निकली थी। जैसे ही वे उरमौरा पंजाब बैंक केसामने सड़क पार करने लगी इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.