रायबरेली, मई 3 -- डीह, संवाददाता। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर बीते शनिवार देर रात करीब नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई थी। जबकि एक आठ साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इसमें घायल बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बच्ची की भी मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में हुई पिता-पुत्री की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे बदरपुरवा मजरे पीरा नगर गांव के रहने वाले बाइक सवार राजकुमार 35 अपनी पत्नी लीलावती और बेटी मानसी 8 के साथ रिश्तेदार महिला के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सांड़ से टकराकर ई रिक्शा से भिड़ा बाइक सवार, मौत इसी बीच रायबरेली-परशदेपुर...