सड़क हादसे में घायल प्रॉपर्टी डीलर की उपचार के दौरान मौत
बागपत, जून 20 -- बिनौली। बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की दिल्ली के अस्पताल में शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। फज़लपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर 42 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र भोपाल सिंह 11 जून को सुबह नौ बजे किसी कार्य से बाइक द्वारा बरनावा जा रहा था। जैसे ही वह बड़ौत मेरठ मार्ग पर स्थित एचपी गैस गोदाम के पास पहुंचा तो बड़ौत की ओर से आ रहे दूध के टैकर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली के राम मनोहर लोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.