सोनभद्र, फरवरी 17 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना बस स्टैंड पर बीते 13 फरवरी की शाम को बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीना क्षेत्र के चंदुआर निवासी जवाहिर पुत्र बुधराम एनसीएल ककरी खदान में एक निजी कंपनी में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। ड्यूटी करके शुक्रवार शाम अपने घर आ रहा था कि बीना बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे जवाहिर के सर, कान व नाक मे गंभीर चोट आयी थीं। आनन फानन मे लोगों नें बीना अटल अस्पताल, बैढ़न ट्रामा सेंटर के बाद वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक जवाहिर का दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.