बहराइच, अप्रैल 10 -- बहराइच, संवाददाता । बेहड़ा - मटेरा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक पखवारा पूर्व घायल पीआरडी कर्मी की सांसे थम गई। पुलिस ने गुरुवार को शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। खैरीघाट थाने में तैनात पीआरडी जवान इसी थाने के मटेरा कलां निवासी राम शंकर (56) पुत्र भगौती प्रसाद 24 मार्च को डियूटी पर जा रहे थे। खैरीघाट इलाके के बेहड़ा - मटेरा मोड़ के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी।जिसके चलते वह गम्भीर रूप घायल हो गए थे। घायल को मेडिकल कालेज लाया गया , जहां हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। लखनऊ में इलाज के बाद उसे 6 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया। घायल की बुधवार की शाम मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.