सड़क हादसे में घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इकदिल। दस दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गांव नगला कुरट निवासी 48 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र रामप्रकाश 18 अप्रैल को पिलखर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार रात दम तोड़ दिया। मृतक के चचरे भाई दीपक ने बताया भाई मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था उसकी मौत के बाद तीन बच्चों समेत पत्नी लाली का रो-रोकर हाल बेहाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.