खगडि़या, अगस्त 23 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सड़क हादसे में घायल छात्र की पांचवें दिन मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृृतक जिले के मानसी थानांन्तर्गत राजाजान गांव निवासी धीरज यादव का 15 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार बताया जा रहा है। वह जिले के महेशखूंट डीएवी में 10वीं कक्षा का छात्र था। स्थानीय सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि गत 18 अगस्त को बाइक से वह अपने आठ साथियों के साथ चार बाइक से केदारनाथ धाम जा रहा था। पटना जिले के मोकामा व बख्तियारपुर के बीच दूसरी बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कई दिनों के इलाज के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों में ज्येष्ठ था। उसकी मौत के साथ ही परिजनों के सपने चकनाचूर हो गए। इधर पूर्व प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद, मुखिया सुमन देवी, मुखिया प्रतिनिधि ओम यादव, सामाजिक कार्यकर्त...