संभल, मार्च 20 -- बहजोई-इस्लामनगर रोड पर 15 मार्च को गांव मिर्जापुर के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक और परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। हादसे के पांचवें दिन गुरूवार को घायल चौथे युवक करीब 20 वर्षीय फतेह खान ने भी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी फतेह खान पुत्र कदीम को हादसे के बाद गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया था। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार उसने गुरूवार की सुबह दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खब...