कौशाम्बी, मार्च 14 -- चरवा थाने के अरई सुमेरपुर गांव के समीप पखवाड़े भर पहले साथी संग घर लौटने के दौरान बाइक की टक्कर से चौकीदार घायल हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। हरदुआ खास गांव निवासी मैकू लाल (66) पुत्र बचऊ लाल चौकीदार था। पत्नी शांति देवी के मुताबिक दो मार्च को पड़ोसी आदित्य बाबू के साथ बाइक से सैदलीपुर अमुरा गांव गए थे। घर लौटने के दौरान अरई सुमेरपुर गांव के समीप करारी कोतवाली के अर्का महाबीरपुर गांव निवासी युवक ने तेजरफ्तार बाइक से उनकी में टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार सहित आदित्य बाबू गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में घायलों को समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.