सड़क हादसे में घायल गोंडा के किसान की मौत
अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच दिन पहले रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव हृदय की नगरिया निवासी रविन्द्र कुमार (56) किसान थे। बीते 17 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें रामघाट रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.