रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र अहमदनगर जागीर निवासी कुलदीप सिंह कारोबारी थे। वह किसी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए निजी एंबुलेंस से लेकर जा रहे थे। तभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिस कारण घायल की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...